Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत सेमीनार आयोजित  

मंडला 28 फरवरी 2025

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने विद्यार्थियों को योजना के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। डॉ. घनश्याम झरिया द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत पंजीयन प्रक्रिया, आवेदन की संपूर्ण जानकारी, योजना के लाभ तथा योजना के तहत पात्रता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कर शासन की योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related posts

जागरूक गांव, सुरक्षित मंडला: पुलिस चौपाल अभियान जारी

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 72 आवेदकों की सुनी समस्याएं

Reva India News

युवाओं की प्रगति के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment