Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मंडला 5 मार्च 2025

नगर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ज्ञानदीप इग्लिश मीडियम हायरसेकेंडरी स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। नए बनाए जा रहे भवन में भूतल तथा प्रथम तल में चार-चार स्मार्ट क्लास रूम तथा द्वितीय तल में हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें विभिन्न पाठ्येत्तर गतिविधियों का संचालन हो सकेगा। इसके लिए पुराने ज्ञानदीप स्कूल के कार्यालय के भवन को ध्वस्त किया गया है। साथ ही नीव का कार्य प्रारंभ है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं तथा तोड़े गए पुराने भवन का मलबा व्यवस्थित रखें। निर्माण में गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मकर संक्रांति पर संगम घाट पहुँचीं मंत्री श्रीमती उइके नौका विहार कर घाटों का किया भ्रमण

Reva India News

लैपटॉप योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 25 हजार रुपये अंतरित

Reva India News

सेमरखापा आश्रम का निरीक्षण, सुधार एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment