Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्रम्हमुर्हूत में आरती सेवादारों ने मनाई रंग पंचमी

मण्डला। सूर्यकुण्ड धाम में मंगलवार को ब्रम्हमुर्हूत आरती सेवादारों ने ब्रम्हमुर्हूत 3:45 में होली मिलन समारोह रंग पंचमी कार्यक्रम आयोजित किया। यहां पर भक्ति और उल्लास का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। ब्रह्म मुहूर्त में ही बड़ी संख्या में भक्त सूर्यकुण्ड धाम स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहाँ पहुंचे। धाम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पूरा सूर्यकुण्ड धाम वीर हनुमान के जयकारों से गूंज उठा ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों ने वीर हनुमान की महाआरती की। इसके बाद धार्मिक गीतों पर लोग नाचते-झूमते नजर आए। सूर्यकुण्ड धाम का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर के सेवादारों ने श्रृद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की थी इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर सखी का निरीक्षण महिलाओं एवं बालिकाओं को दी पारिवारिक व विधिक समझाइश

Reva India News

भारतीय रेल सर्विसेस के प्रशिक्षु अधिकारियों का भ्रमण। 

Reva India News

Leave a Comment