Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन स्टॉप सेंटर सखी का निरीक्षण महिलाओं एवं बालिकाओं को दी पारिवारिक व विधिक समझाइश

मंडला, 19 सितम्बर 2026

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोबरागड़े द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी) मंडला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री खोबरागड़े ने वन स्टॉप सेंटर में आश्रय प्राप्त बालिका एवं महिला से चर्चा की तथा उन्हें पारिवारिक स्तर पर आवश्यक समझाइश दी। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उपलब्ध विधिक सहायता एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की।

अधिकारी द्वारा केस वर्करों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही केस वर्करों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य वन स्टॉप सेंटर में आश्रय प्राप्त महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध विधिक सहायता, परामर्श एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की जानकारी सुनिश्चित करना रहा।

Related posts

शासकीय भूमि की सुरक्षा राजस्व विभाग की जिम्मेदारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

ग्रामीणों ने सीखा पानी जाँच का तरीका एवं प्राप्त की फील्ड टेस्ट किट

Reva India News

रेंडम आधार पर करें खाद्य सामग्रियों की जांच जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment