Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहना होगा – संजय कुशराम आरडी कॉलेज में विक्रमोत्सव का हुआ आयोजन  

मंडला 30 मार्च 2025

चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 नव संवत्सर पर विक्रमोत्सव का आयोजन आरडी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कोटि सूर्योपासना के इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि विक्रम संवत हम भारतीयों का अपना कैलेंडर है। हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहना होगा। हमारी सभी प्रकार की तिथियों और मुहूर्त की गणना विक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार ही की जाती हैं। सम्राट विक्रमादित्य हमारे इतिहास का गौरव रहे हैं। मध्यप्रदेश की सरकार अपनी संस्कृति और परंपराओं से लोगों को जोड़े रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है,

ऐसे आयोजन हमें गौरवान्वित करते हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बेश्वरी बैरागी, सरपंच बड़ी खैरी श्रीमती सीमा गोंटिया, विभागीय अधिकारी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं ब्रम्हध्वज लगाकर की गई। इसके बाद लोक राग समिति जबलपुर के कलाकारों द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के जीवनवृत पर लघुनाटिका का प्रदर्शन किया जिसका उद्देश्य लोगों को सम्राट विक्रमादित्य के जीवन से परिचित कराना था। एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता ने विक्रमोत्सव कोटि सूर्योपासना कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सूर्योपासना के साथ-साथ आज उज्जैन के महाकाल मंदिर के शिखर पर ब्रम्हध्वज लगाया गया। साथ ही सारे प्रमुख मंदिरों एवं संस्थाओं में ब्रम्हध्वज लगाकर विक्रमोत्सव मनाया जा रहा है।

Related posts

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी एवं जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Reva India News

28 जुलाई को मंडला में आयोजित होगा युवा संगम मेला

Reva India News

पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने लगाए बैच

Reva India News

Leave a Comment