Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत कराई गई सार्वजनिक कूप की सफाई  

मंडला 1 अप्रैल 2025

जनपद पंचायत मंडला के सीमावर्ती ग्राम पंचायत साल्हेडंडा के बाजार चौक पर स्थित पुराने सार्वजनिक कूप की साफ-सफाई कराई गई। जल गंगा जल संवर्धन अभियान अंतर्गत कराई जा रही गतिविधियों के क्रम में इस पुराने कूप की सफाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार मरम्मत की कार्यवाही भी कराई गई। कूप सफाई कार्य के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन अनुसार उपस्थित लोगों को जलदूत के रूप से mybharat.gov.in पर जुड़कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सुशीला परते, सचिव माखन उइके, ग्राम रोजगार सहायक इमरतलाल तिलगाम, समस्त पंचगण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Related posts

औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती, विपणन, भंडारण संबंधी दो दिवसीय देवारण्य प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

ई-रिक्शा चलाकर मंजू लता ने लिखी आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की इबारत

Reva India News

11 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

Leave a Comment