Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

औषधीय पौधों की वैज्ञानिक खेती, विपणन, भंडारण संबंधी दो दिवसीय देवारण्य प्रशिक्षण संपन्न

मंडला 24 अप्रैल 2025

राज्य औषधी पादक बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग मंडला के तत्वाधान में देवारण्य योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 से 23 अप्रैल 2025 तक किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से तुलसी की वैज्ञानिक खेती विपणन भंडारण तथा जलवायु अनुकूल खेती संबंधी जानकारी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री अहाके ने किया, उनके द्वारा देवारण्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य, लाभ एवं तुलसी को एक जिला एक औषधि पौधे के रुप में बताया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र मंडला के कृषि वैज्ञानिक डॉ. के.वी. सहारे, पी.ओ. मनरेगा श्रीमति रितु तिवारी, उद्यानिकी से श्री मोहन सिंह मरावी, एन.आर.एल.एम. जिला प्रबंधक श्रीमति ममता अर्सिया, अंकिता मरावी, ग्राम सेवा ट्रस्ट श्री चंद्रहास पटैल, श्री योगेन्द्र प्रसाद, श्री रंजीत कछवाहा एवं आयुष विभाग अंतर्गत ब्लॉक स्तर में बनाये गये सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’ के अंतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment