Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय परिसर में गंदगी करने पर कार्यवाही

मंडला 1 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन के परिसर में आज नवीन ट्रेवल्स बस को शासकीय परिसर में गंदगी करते हुए पाया गया, जिसके बाद कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस क्रमांक सीजी 07 सीडब्ल्यू 9909 को बस के क्लीनर द्वारा जिला योजना भवन के सामने स्थित हेंडपंप के पानी से धुलाई करते हुए पाया गया। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तत्काल बस जप्ती की कार्यवाही करें। बस को जप्त कर थाना कोतवाली मंडला के सुपुर्द कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह एसडीएम सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेस्को मॉडल सौलर संयंत्र स्थापित करने से बिजली व्यय में कमी आयेगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिले में शासकीय/अशासकीय भवन अब रेस्को मॉडल सोलर संयंत्र से जगमगायेंगे जिला योजना भवन में रेस्को योजना सोलर संयंत्र के सर्वेक्षण हेतु बैठक संपन्न हुई

Reva India News

4 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

सुरेहली में महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment