मंडला – मुस्कान पुनर्वास केंद्र के विशेष बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिज़र्व का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों के अभिभावक भी उनके साथ मौजूद थे। ज्यादातर बच्चों के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने प्रकृति को इतने नज़दीक से देखा और समझा। मुस्कान पुनर्वास केंद्र के संचालक अधिवक्ता मनोज फागवानी ने बताया कि केंद्र के विशेष बच्चों को वन और वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी देने के मकसद से यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दोपहर को मुस्कान पुनर्वास केंद्र से विशेष बस द्वारा सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कान्हा टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हुए। दोपहर के भोजन के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली गेट से इवनिंग शिफ्ट पर भ्रमण के लिए बच्चे पार्क पहुंचे। इस दौरान बच्चों को वन और वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व के प्रशिक्षित स्टाफ व गाइड मौजूद थे। उन्होंने बच्चों को आसान और रोचक भाषा में ज्ञानवर्धक जानकारी दी।
अपने भ्रमण के दौरान बच्चों ने अनेक जीवों के दीदार किया जिसमें चीतल, बारहसिंघा, सांभर, वाइल्ड डॉग, बायसन आदि वन्य जीव शामिल थे। भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में मोर को देखकर बच्चे रोमांचित हुए। इस पूरी यात्रा से बच्चे एक नई ऊर्जा लेकर अपने घरों के लिए लौटे। एडवोकेट मनोज फागवानी ने बताया कि मुस्कान पुनर्वास केंद्र के इन विशेष बच्चों का यह भ्रमण कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर की मदद से संभव हुआ है। कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रविंद्र मणि त्रिपाठी के प्रति विशेष आभार व्यापित करते हुए उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा व्यापक सुविधा उपलब्ध कराई गई। भ्रमण के दौरान प्रबंधन द्वारा बच्चों की हर सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया। मुस्कान पुनर्वास केंद्र द्वारा इस यादगार यात्रा के लिए कान्हा टाइगर रिजर्व के संचालक और उनके स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

बता दें कि मुस्कान पुनर्वास केंद्र में फिजियोथेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सेंसर इंटीग्रेशन, इ बी ए थेरेपी दी जाती है। यह थेरेपी उन विशेष बच्चों को दी जाती है जो चल नहीं सकते, बोल नहीं सकते। ऐसे ही विशेष बच्चों का यहां थेरेपी द्वारा इलाज किया जाता है। इस केंद्र में ऐसी कई सुविधा बच्चों रही है जो प्रदेश के अन्य भी उपलभ्ध नहीं है। ऐसे ही उपचाररत विशेष बच्चों को कान्हा टाइगर रिज़र्व का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान मुस्कान पुनर्वास केंद्र के संचालक एडवोकेट मनोज फागवानी, श्रीमती मंजू फागवानी, संस्था सचिव अंकित पटेल, डॉ राशि पटेल, प्रतिक पटेल, आरती मैडम, निखिल सर, मिनी मैडम ,सुनंदा मैडम, प्रिया मैडम सहित संपूर्ण स्टाफ मौजूद था।
