Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया आगजनी प्रभावित ग्राम खारी का दौरा  

मंडला 7 अप्रैल 2025

मंडला विकासखंड के बम्हनी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलगी के पोषक ग्राम खारी में फसलों में आग लग जाने से हुए नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आग लगने से हुई फसलों की क्षति के विषय में जाँच दल का गठन किया जा रहा है। जाँच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के 29 किसानों की लगभग 38 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई है। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न……………………. नवनिर्वाचित सांसद श्री कुलस्ते का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत…………… एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जिले में होंगे वृक्षारोपण

Reva India News

विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल 26 जनवरी को एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल माधोपुर पहुंचेंगे

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की

Reva India News

Leave a Comment