Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने किया हेलीपेड का निरीक्षण  

मंडला 7 अप्रैल 2025

आगामी 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित मंडला आगमन को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं एसपी श्री रजत सकलेचा ने ग्राम ग्वारा स्थित हेलीपेड का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीनहाऊस के आसपास समतलीकरण कराएं तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्वारा तिराहा से लेकर हवाईपट्टी तक आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत कराएं। हेलीपेड सहित ग्राम में सुरक्षा के मद्देनजर बेरीकेटिंग सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार बम्हनी वृत श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 4 अगस्त 2026

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 12 फरवरी

Reva India News

Leave a Comment