Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झील महोत्सव : जल, थल और नभ में रोमांच -हाट एयर बैलून , पैरामोटरिंग जैसी साहसिक गतिविधियां का आनंद उठा रहे पर्यटक  -फूड जोन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति कर रही सम्मोहित

                                                  बरगी की अथाह जल राशि के निकट साहसिक खेल, स्वादिष्ट पकवानों और संगीत की स्वर लहरी लोगों को आनंदित कर रही है। शनिवार से आरंभ हुए झील महोत्सव के तीसरे दिन हाट एयर बैलून पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ-साथ उड़ान भरते पैरमोटर ने आसमान में लाल पीले रंग बिखेर दिए।
उधर वाटर स्पोर्ट्स के अंतर्गत बनाना राइड, वाटर स्कूटर और  फ्लाई बोट जैसी राइडों का आंनद पर्यटक उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) और जबलपुर पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद (जेएटीसीसी) के 15 दिवसीय आयोजन में बच्चों ने जहां बर्मा ब्रिज और राक क्लबिंग का मजा लिया। वहीं युवाओं ने बंजी जंपिंग का।
जेएटीसीसी के सीईओ हेमंत सिंह ने कहा कि झील महोत्सव में वह सभी राइड्स हैं जिनका आनंद लेने लोग गोवा और उत्तराखंड पहुंचते हैं। एमपीटीबी के पर्यटन प्रबंधक तरुण मिश्र ने बताया कि जबलपुर के साथ पूरे प्रदेश के लिए साहसिक गतिविधि प्रेमियों के लिए झील महोत्सव नए अनुभव कराएगा।

पर्यटन सखियां के कैनवास बैग की मांग
 

               महोत्सव में लगे डोम में लगा पर्यटन सखियों का स्टाल लोगों को लुभा रहा है। यहां पर्यटन सखियों के हाथ से बने कैनवास के थैलों पर बनी जबलपुर के बैलेंसिंग रॉक, घंटाघर आदि आकृति आंखों में चमक ला देते हैं । ये हस्तशिल्प बनाने वाली महिलाएं मप्र पर्यटन बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन योजना के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनी हैं।

 स्विस टेंट में आराम, जल क्रीड़ा का आनंद
 

               मंडला मार्ग पर स्थित समाधि रोड से आगे बरगी बांध के पहाड़ियों व द्वीपों से घिरे नर्मदा तट पर आयोजित झील महोत्सव में साहसिक खेल सतपुड़ा स्पोर्टस क्लब के प्रशिक्षित युवा करा रहे हैं। पर्यटकों के रुकने के लिए टेंट सिटि बनाई गई है। नर्मदा तट पर स्विस टेंट में ठहरने का अनुभव अलग अनुभव करा रहा है।

झील महोत्सव में क्या क्या
 

            वाटर स्पोर्ट्स, क्रूज, सर्फिंग, वाटर पैरा सेलिंग, बनाना राइड, वाटर स्कूटर, वाटर जाविंग, मोटर बोट, क्याकिंग, एयर स्पोर्ट्स, हाट एयर बलून, पेरा सेलिंग, पेरा ग्लाइडिंग, पेरा मोटरिंग, लैंड स्पोर्ट्स, स्लिंग शॉट, जर्विंग बॉल, रॉक क्लाइम्बिंग, वैली क्रासिंग, रेपलिंग, टारगेट जंप, बर्मा ब्रिज। 

मंगलवार को राजस्थानी लोकरंग की रहेगी धूम
 
              नर्मदा तट पर चल रहे झील महोत्सव में साहसिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। मंगलवार को राजस्थानी लोकसंगीत के रंग दिखाई देंगे। राजस्थान का शिवनारायण समूह चकरी, घूमर चरी और कालबेलिया आदि लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। 

Related posts

दत्तक ग्रहण के लिए एडवाईजरी

Reva India News

भवरदा, मोहगांव एवं पिपरिया में शतप्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन

Reva India News

अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता थे आदि शंकराचार्य – आचार्य भीमदेव आरडी कॉलेज मंडला में आदिगुरू शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ

Reva India News

Leave a Comment