Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मंडला 15 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम टिकरवारा में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वृहद आयोजन में 1100 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हेलीपेड, ग्रीनरूम, ग्राम ग्वारा से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मरम्मत दोपहर तक पूर्ण करें। बैठक में उन्होंने ग्राम लिमरूआ में वर पक्ष के रूकने, ग्राम हिरदेनगर में वधु पक्ष के रूकने के साथ-साथ पार्किंग, ट्राफिक क्लीयरेंस, आमजन की बैठक व्यवस्था, मंच, मंच के मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम, भोजन, पेयजल, मेडीकल टीम, एम्बूलेंस, बेरीकेटिंग, हेलीपेड में स्वागत, कन्यापूजन, साउंड सर्विस, हितलाभ वितरण, जोड़ों के विवाह कार्यक्रम आदि की अंतिम तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रिसॉर्ट मालिकों ने किया सरकारी भूमि पर कब्जा, तहसीलदार ने कराया सर्वे पटवारी ने सौंपी रिपोर्ट एसडीएम ने जारी किया नोटिस , मांगा जवाब

Reva India News

ओशो ध्यान शिविर में बोले स्वामी गुरु शिष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं

Reva India News

नशामुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment