Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं एसपी ने किया हेलीपेड का निरीक्षण

मंडला, 12 अप्रैल 2025

16 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री के टिकरवारा में प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला ने ग्राम ग्वारा स्थित हेलीपेड का अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान हेलीपेड से लगे रेस्टरूम में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेलीपेड में सुरक्षा, बेरीकेटिंग, फायरब्रिगेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रीनहाऊस, शौचालय व्यवस्था, ग्वारा तिराहा से लेकर हवाईपट्टी तक आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

जिला अधिकारियों ने किया मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

Reva India News

आंगनवाड़ी भवन निर्माण समय पर पूर्ण कराएं – श्री श्रेयांश कूमट महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में निर्देश

Reva India News

Leave a Comment