Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शैक्षणिक भ्रमण पर 30 सदस्यीय कृषक दल रवाना राज्य के बाहर 5 दिवस तक करेंगे आधुनिक उद्यानिकी तकनीकि का अवलोकन

मंडला 28 अप्रैल 2025

मंडला के उन्नत कृषकों का भ्रमण दल सोमवार को राज्य के बाहर शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। सहायक संचालक उद्यान कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मण्डला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना में राज्य पोषित योजना के घटक राज्य के बाहर 5 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु प्रशिक्षण दल को जिला मुख्यालय मण्डला में जनपद अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। उद्यानिकी के उच्च तकनीकों का अवलोकन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु यह 30 कृषकों का दल भेजा गया है। राज्य के बाहर 5 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों का दल प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी नैनपुर श्री धनसिंह बरकड़े के नेतृत्व में 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक के लिए कृषि महाविद्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़), कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा के उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए तकनीकी ज्ञानवर्धन व प्रशिक्षित कराया जायेगा। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला श्री मोहनसिंह मरावी, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मण्डला श्री पंकज मरकाम, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला श्री ओमप्रकाश भवेदी एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री राजकिशोर हजारिया, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी मोहगांव श्री सुखमनशाह कुमरे एवं अन्य विकासखण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आज कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान मेला

Reva India News

अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 28 अक्टूबर 2024

Reva India News

Leave a Comment