Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिना अनुमति चल रही थी केमिकल इंडस्ट्रीज  कृषि विभाग ने गोदाम सील करके विक्रय किया प्रतिबंध

मण्डला

गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध रूप से संचालित केमिकल इंडस्ट्रीज पर छापा मारा है जहां अवैध तरीके से कीटनाशक एवं फफूंदनाशक दवाइयां पाई गई। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजो की जाँच की गई। जिसमें अनियमितता पाई गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए रशियन केमिकल इंडस्ट्री को सील कर दिया गया है इसके साथ ही विक्रय को पूर्णत प्रतिबंधित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर संभाग जबलपुर के आदेश अनुसार गठित दल द्वारा 1 मई को रशियन केमिकल इंडस्ट्रीज उमरिया विकासखण्ड नैनपुर जिला मण्डला का निरीक्षण किया गया। जिसमें पाया गया की गोदाम मे 41 क्विंटल सल्फर 250 लीटर कीटनाशक एवं अन्य 1400 लीटर चिपको एवं अन्य फफूंदनाशक दवाएं रखी हुई थी जिसके बिल, बिल्टी एवं चालान फर्म के पास नहीं पाए गए हैं । तथा रशियन

केमिकल इंडस्ट्रीज मुडलाना सोनीपथ, हरियाणा से प्रदेश एवं जिले के अंदर का व्यवसाय करने के लिए (संयुक्त संचालक गुण नियंत्रण) संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास मप्र भोपाल से 2025 हेतु वैद्य अनुमति भी प्राप्त नहीं होना पाया गया। उपरोक्तानुसार कमियां पाये जाने पर कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 4 ( 1 )एवं 1971 के नियम 10 B (C)का उल्लंघन करने पर देवेन्द्र कुमार बारस्कर, इंस्पेक्टर गुण नियंणत्र सह सहायक संचालक कृषि मण्डला एवं टीम द्वारा गोदाम सील करके विक्रय प्रतिबंध किया गया है तथा के.एस. नेताम संयुक्त संचालक कृषि एवं मधु अली, उप संचालक कृषि मण्डला को निरीक्षण पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रशियन केमिकल इंडस्ट्रीज उमरिया विकासखण्ड नैनपुर के संचालक रामधन जाट का उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर कडी कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई हैं।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक को कलेक्टर ने दिया मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया बाल विवाह रोकथाम कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment