Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत तिलरी लाड़ली उत्सव मनाया गया

मंडला 2 मई 2025

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव ग्राम पंचायत तिलरी सेक्टर मोचा परियोजना बिछिया पंचायत सदस्य, वार्ड पंच दुर्गेशनी सल्लाम, अनिल कुमार ग्राम रोजगार सचिव, मोबिलाईजर पूनम कार्तिकेय, सीएचओ दीपिका धिंगना, एएनएम रामकली मरकाम एएनएम मल्टी धुर्वे सुपरवाइजर जेएन पंद्रो, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय की उपस्थिति में लाड़ली उत्सव मनाया गया। सर्व प्रथम कन्यापूजन किया गया। लाड़ली बालिका ममता यादव द्वारा मंच संचालन किया गया। लाड़ली बालिका द्वारा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। लाड़ली बालिकाओं के बीएमआई की जांच की गई। लाड़ली बालिका आरवी को लाडली प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिया गया। रोशनी उईके बालिका के नाम से बालिका, उसकी माता, जनप्रतिनिधि द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। लाडली बालिकाओं की माता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पूरी जानकारी के पंपलेट उपलब्ध कराए गए। सभी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया।

Related posts

सांसद श्री कुलस्ते ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

Reva India News

मंत्री श्रीमती उईके ने नये डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी

Reva India News

*ग्राम ठेभा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन तीन दिनों से बरसते पानी में भी डटे रहे ग्रामीण*

Reva India News

Leave a Comment