Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्डियक अरेस्ट और आर्थोपेडिक कैजुअल्टी में रखें सावधानियां- डाॅ. उइके सिविल डिफेंस वर्क शाप में डेमो दिखाया

मंडला, 10 मई 2025

पुलिस ग्राऊंड में शनिवार को सिविल डिफेंस प्लान को समझाने के लिए जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम ने डमी के माध्यम से लाइव डेमो किया। आरएमओ डाॅ. प्रवीण उइके ने कहा कि आपदा के समय इमारतों के ढहने के कारण अधिकतर केस आर्थोपेडिक कैजुअल्टी के होते हैं। साथ ही सदमें और अन्य कारणों से कार्डियक अरेस्ट के मामले भी देखने में आते हैं। हमें लोगों को जागरूक करना है कि कार्डियक अरेस्ट और आर्थोपेडिक कैजुअल्टी में सावधानियां रखें। इस दौरान पैर की हड्डी टूटने पर पीड़ित को किस प्रकार तत्काल राहत दिलायें ? इसके लिए टीम ने लाइव डेमो देते हुए समझाया। साथ ही डाॅ. उईके ने डमी पर कार्डियक अरेस्ट के समय सीपीआर कर लोगों को जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, आरआई रक्षित केंन्द्र श्री नागवंशी सहित संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

Related posts

16 से 20 अगस्त तक होगा ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन

Reva India News

सिविल डिफेंस प्लान के अनुसार निकाय अपनी तैयारियाँ करें – कलेक्टर

Reva India News

युवाओं के लिए स्थापित राज्य स्तरीय सम्मानों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment