Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपदा के समय राहत और बचाव कार्य महत्वपूर्ण घायलों को त्वरित राहत और अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर मदद के लिए एसडीईआरएफ ने दिखाया डेमो

मंडला, 10 मई 2025

आपदा की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल राहत और बचाव के लिए किये जाने वाले उपायों के बारे में माॅक ड्रिल की गई। एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर श्री हेमराज परस्ते ने  बताया कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्य महत्वपूर्ण है। यदि कहीं कोई बिल्डिंग कोलैप्स होता है तो कैजुअल्टी भी होती है। इस स्थिति में हमें घायलों को तत्काल वहाँ से अस्पताल शिफ्ट करना आवश्यक होता है। ऐसे में एम्बुलेंस, स्ट्रेचर आदि की उपलब्धता न हो तो वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। माॅक ड्रिल के दौरान 2 हैंड शीट, 3 हैंड शीट, 4 हैंड शीट, फायरमेन लिफ्ट, कंबल स्ट्रेचर आदि का डेमो देकर तत्काल राहत और बचाव के उपायों के बारे में समझाइश दी गई। इस अवसर पर अपर लेक्टर श्री अरविंद सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, आरआई रक्षित केंन्द्र श्री नागवंशी सहित संबंधित जिलाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Related posts

*कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर महिलाओं का फूटा आक्रोश….  ..नेहरू स्मारक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन, जताया विरोध ………….

Reva India News

निर्माणाधीन सांदीपनी विद्यालय अंजनिया का निरीक्षण समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 7 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment