Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन : कजरवाड़ा में नवीन खेत तालाब का निर्माण

मंडला, 12 मई 2025
मध्यप्रदेश शासन के जल संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में बड़ी संख्या में जल संरचनाओं का नवनिर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन अनुसार जिले के कृषकों के खेतों में जल संचय के लिए खेत तालाब बनाये जा रहे हैं। नैनपुर विकासखंड के ग्राम कजरवाड़ा में रामसिंह/ हल्कू के खेत में नवीन खेत तालाब निर्माण किया जा रहा है। जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी ने बताया कि तालाब निर्माण का कार्य प्रगतिरत है और लगभग 60% कार्य किया जा चुका है। कृषक के खेत के रिज क्षेत्र में बनाये जा रहे इस तालाब से उसकी शेष भूमि की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता होगी। कृषक को खेत में सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन की गतिविधि से अतिरिक्त आय भी होगी।

Related posts

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

वनमंडलाधिकारी ने किया उत्पादन वनमण्डल का कार्यभार ग्रहण

Reva India News

तीनो विधानसभा क्षेत्रों में 18-19 आयु वर्ग के युवाओं के लिए लगेंगे विशेष मतदाता कैंप

Reva India News

Leave a Comment