Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ने से विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में स्थान पाया है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने प्रदेश व जिले की प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिला योजना भवन में मेधावी छात्र सम्मान-2025 का कार्यक्रम संपन्न हुआ

मंडला, 15 मई 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का प्रभाव बढ़ा है। स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। अच्छे स्कूलों, शिक्षकों की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है यही वजह है कि जिले में कक्षा 10वी एवं कक्षा 12वी का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा और विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रवीण्यता सूची में स्थान पाया है। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरूवार को जिला योजना भवन में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वी और कक्षा 12वी की परीक्षा में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है यह जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाकर रखा गया है। जिले में बेटा और बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जिले में कक्षा 10वी और कक्षा 12वी के परीक्षाफल को उत्कृष्ट बताया है। उन्होंने उत्कृष्ट परीक्षाफल का श्रेय जिला प्रशासन, शिक्षकों, पालकों और छात्र-छात्राओं को दिया है। उन्होंने शतप्रतिशत परीक्षा देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को भी बधाई दी।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जिले के विद्यार्थी खूब मेहनत करें, खूब पढ़ाई करें, आगे बढ़ें, जिससे उनका उज्जवल भविष्य बन सके। उन्होंने जिले में कक्षा 10वी एवं कक्षा 12वी के उत्कृष्ट रिजल्ट के लिए गुरूजनों एवं पालकों को भी धन्यवाद दिया। मेधावी छात्र सम्मान 2025 के कार्यक्रम में छात्रा दीपाली यादव, छात्र मोहम्मद रिजवान कुरैशी और छात्रा अनुपा सोनवानी ने अपनी सफलता के बारे में बताया। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव सहित शिक्षकगण, पालक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रदेश व जिले की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

8 मार्च से प्रारंभ होगी मंडला-नैनपुर रेल सेवा

Reva India News

बचत खाता खुशहाली का अभियान, ’एक व्यक्ति एक खाता’

Reva India News

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ करेंगे

Reva India News

Leave a Comment