Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया मैली में सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण

मंडला, 16 मई 2025

नारायणगंज भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम मैली में निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि भवन का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, इसे शीघ्र पूर्ण कराएं। खिड़कियों पर स्लाईडर अथवा पल्ले लगवाएं। सांस्कृतिक भवन से लगे प्राथमिक शाला के खेल मैदान की साफ-सफाई कराएं। मैदान के पास स्थित सार्वजनिक तालाब के विषय में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम निवास को निर्देशित किया कि तालाब की भूमि का सीमांकन कराएं। ग्राम सचिव से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब का जीर्णोद्धार/गहरीकरण कराएं। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, ईईपीआईयू श्री जीपी पटले, एसडीएम निवास शाहिद खान सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 9 को

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

Reva India News

Leave a Comment