Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

बीजाडांडी क्षेत्र के अंतर्गत कालपी में एनआरएलएम समूह की दीदियों द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व, वोट के लिए प्रेरित करने से संबंधित आकर्षक मेंहदी बनाई। साथ ही मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं मतदाताओं ने बिना लोभ, लालच के निष्पक्ष वोट करने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। जागरूकता कार्यक्रम में एनआरएलएम से गिरजादेवी व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 फरवरी को टाऊनहॉल में

Reva India News

विकासखंड नारायणगंज में संपूर्णता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा

Reva India News

शांति और सद्भाव की परंपरा को मजबूत बनाएं, मिल-जुलकर मनाएं त्यौहार – कलेक्टर दुर्गोत्सव एवं आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment