Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आईटीआई में सिविल डिफेंस वर्कशॉप आयोजित

मंडला, 16 मई 2025

शासकीय आईटीआई मंडला में आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस विषय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में लगभग 100 छात्र-छात्रायें एवं शिक्षक स्टाॅफ उपस्थित रहे। वर्कशॉप के दौरान 53 सीडीवी फार्म भरे गए। उपस्थित सदस्यों को सिविल डिफेंस की सामान्य जानकारी, सिविल डिफेंस के कार्य की जानकारी, फर्स्ट एड, अग्नि दुर्घटना में किस प्रकार बचाव कार्य किया जाता है ? की जानकारी, सीपीआर, सायरन की जानकारी एवं ब्लैक आउट के दौरान किस तरह बचाव कार्य किया जाना है ? की जानकारी दी गई। इसके बाद आपदा उपकरणों की जानकारी देते हुए विस्तार से समझाया गया। वर्कशॉप में पेशेंट को किस तरह से लिफ्टिंग मूविंग की जाती है ? इसकी जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं में आग पर काबू पाने और राहत और बचाव विषयक प्रैक्टिकल भी कराये गये। कार्यशाला का आयोजन एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते के मार्गदर्शन में किया गया।

Related posts

किल कोरोना अभियान के तहत् बैगा परिवारों का किया गया कोरोना सर्वे

Reva India News

माँ नर्मदा से जिले वासियों के कल्याण की कामना – सोमेश मिश्रा कलेक्टर, एसपी और सीईओ जिला पंचायत ने माहिष्मती घाट पहुंचकर किया पूजन अर्चन

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

Leave a Comment