Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज निकलेगा किले वाले बाबा का शाही संदल

                                                   मंडला – हज़रत बाबा बर्हेना शाह रहमतुल्लाह अलैह (किले वाले बाबा) का 4 दिवसीय उर्स मुबारक 20 मई 2025, सोमवार से शुरू हो गया। 20 मई 2025, मंगलवार की रात 9 बजे दरगाह परिसर में कुरआन खानी व मिलाद शरीफ से उर्स की शुरुआत हुई। 21 मई 2025, मंगलवार की सुबह 4 बजे दरगाह को ग़ुस्ल देकर निसान पेश किया जायेगा। 21 मई 2025, बुधवार की शाम 4 बजे दुर्गा मंदिर उदय चौक में पूजा व राजकुमार बैंड जबलपुर द्वारा देवी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। दुर्गा मंदिर के उपरांत शाम 5 बजे खेरमाई मंदिर बस स्टैंड में पूजा और राजकुमार बैंड द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति होगी। 21 मई 2025, बुधवार की ही शाम 6 बजे किले वाले बाबा साहब का शाही संदल हज़रत दाता अल्लाद्दीन बंगाली शाह रहमतुल्लाह अलैह (दाता साहब) की दरगाह से निकल कर लालीपुर, बस स्टैंड, चिलमन चौक, बढ़ चौराहा, उदय चौक, बुधवारी होते हुए देर रात किले वाले बाबा साहब की दरगाह में पेश किया जायगा। शाही संदल जबलपुर के मशहूर राजकुमार बैंड के साथ निकलेगा। 21 मई की शाम 8 बजे से और 22 मई की शाम 7 बजे से किले वाले बाबा की दरगाह में लंगर -ए -आम किया जायेगा। 23 मई, गुरुवार की सुबह कुल की फ़ातिहा से उर्स का समापन होगा।

Related posts

मोंटफोर्ट, महर्षि, शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय.एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर बम्हनी में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड में भव्य स्वागत किया गया

Reva India News

Leave a Comment