Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जयघोष के साथ हुआ नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरूकता यात्रा का शुभारंभ जन अभियान परिषद् द्वारा निकाली गई नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा

मंडला, 25 मई 2025
            ग्राम पंचायत बड़झर विकासखण्ड मोहगांव के दक्षिण तट से नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरूकता यात्रा का शुभारंभ किया गया। करुणामई माता जी एवं हरिदास महाराज, दल प्रभारी श्री सुनील कुमार साहू, सहयोगी संतोष कुमार झारिया विकासखण्ड समन्वयक मंडला, नेमलाल धुर्वे विकासखण्ड समन्वयक, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यात्रा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित मंत्री मंडलीय समिति की प्रथम बैठक में जीवन दायिनी मां नर्मदा के जल को निर्मल तथा प्रवाह को अविरल रखना एवं समग्र विकास हेतु 10 विभागों यथा नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि एवं कल्याण किसान, वन, राजस्व, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, संस्कृति,पर्यटन, धर्मस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व खनिज संसाधन एवं जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए गए थे कि परिषद स्तर से बैठक के निर्णय नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता एवं जन जागरूकता हेतु गतिविधियों का संचालन एवं समन्वय किया जाए। उक्त निर्णय के परिपालन में परिषद द्वारा नर्मदा तटीय 16 जिलों के किनारे 51 विकासखण्डों की मां नर्मदा के तटीय 535 ग्राम पंचायतों में जन जागृति के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मंडला जिले की 70 ग्राम पंचायतों में 25 मई से 5 जून 2025 तक सर्वेक्षण एवं जन जागरूकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत बडझर, सिंगापुर, देवगांव, कुंडों पानी, चंदवारा, चौगान के पंच, सरपंच, सचिव, जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित पंचायतों के ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 जुलाई 2022

Reva India News

आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के मूल सिद्धांत

Reva India News

क्षेत्र के लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं – मंत्री श्रीमती उईके अंजनिया में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment