Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बारिश के पहले करें आवश्यक तैयारियाँ – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 26 मई 2025

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में इस बार समय से पहले मानसून आने की संभावना है इसके लिए आवश्यक तैयारियां बारिश से पहले करना सुनिश्चित करें। लोक स्वास्थ्य एवं पीएचई आपसी समन्वय कर सभी हेंडपंप तथा कुओं में आवश्यकतानुसार क्लोरीनेशन कराएं। क्लोरीनेशन दिनांक का स्टीकर संबंधित जल स्त्रोत पर चिपकाएं। बारिश में डायरिया और दूषित जल से होने वाली अन्य बीमारियों के होने की आशंका होती है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त दवाईयों की व्यवस्था रखें। इसके साथ ही बारिश में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के मामले भी सामने आते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में एंटीवेनम के डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो।

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अभी से सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कुटीर-ग्रामोद्योग, फाॅरेस्ट तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निम्न गुणवत्ता वाले प्रकरणों को पुनः ओपन करवाकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।  यह सुनिश्चित करें कि सी एवं डी केटेगरी में कोई भी विभाग न रहे। सीएम डैशबोर्ड के विषय में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख डैशबोर्ड के बिन्दुओं को गंभीरता से लें। इससे संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं, जिससे विभागीय स्कोर बेहतर हो सके।

बैठक में टीएल पत्रों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास शहरी, गेहूं परिवहन, समग्र ई-केवाईसी, धरती आबा, अपार आईडी, पीएम किसान सम्मान, उच्च न्यायालय की अवमानना, रिट पिटिशन, नरवाई प्रबंधन, विकसित कृषि संकल्प अभियान, फूड ई-केवाईसी, आईटीआई तथा पाॅलीटेक्निक में प्रवेश, अंतर्विभागीय बिन्दुओं सहित अन्य विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

जल गंगा संवर्धन अभियान: पुरानी स्वीकृति वाले निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करें

 

कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पुरानी स्वीकृति वाले सभी निर्माण कार्य समय पर खत्म करें। आरईएस के दोनों डिविजन लम्बित कार्यों की सीसी जारी करने के लिए सप्ताहवार कार्ययोजना तैयार करें। तैयार की जाने वाली कार्ययोजना की एक प्रति संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय में जमा कराएं जिससे इसकी माॅनिटरिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि खेत-तालाब तथा डगवेल रिचार्ज के प्रगतिरत कार्यों को 2 सप्ताह में पूर्ण कराएं। डगवेल के कार्यों में यह सुनिश्चित करें कि खेतों का पानी सीधे कुओं में न जाये। कलेक्टर ने कहा कि जून के मध्य में शीडबाॅल के जरिए प्लांटेशन किया जाना है, इसके लिए फाॅरेस्ट, आंगनवाड़ी एवं जनपद पंचायतों द्वारा शीडबाॅल तैयार की जा रही है। जिले में 1 लाख 51 हजार से अधिक शीडबाॅल के जरिए पौधारोपण किया जायेगा।

Related posts

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 9 मार्च को देवगाँव में लगेगा शिविर

Reva India News

’मिट्टी गणेश, सिद्ध गणेश’ प्रतिमा निर्माण विषय पर कार्यशाला आयोजित

Reva India News

बीजाडाण्डी पीएचई टीम ने किया क्लोरिनेशन

Reva India News

Leave a Comment