Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदक संपर्क करें

मंडला, 27 मई 2025

ष्शाखा प्रबंधक म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 40 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत किया जायेगा। सेवा/व्यवसाय हेतु 1 लाख से 25 लाख रू दिया जाने का प्रावधान है। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी आॅनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र (samast-mponline.gov.in) पोर्टल पर कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास एक फोटो, 8वी उत्तीर्ण की मार्कशीट, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 45 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आई डी, बैंक पास बुक, कोटेशन, पेन कार्ड होना अनिवार्य है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड लाईन तथा पुलिस के संयुक्त दल ने रोका बाल विवाह

Reva India News

मेहर बाबा ट्रस्ट देवदरा की भूमि हेतु दावा आपत्ति 9 नवंबर 2024 तक आमंत्रित

Reva India News

*_ 5 *जुआरी पकड़े गए एवं एक स्थाई वारंट तमिल *  

Reva India News

Leave a Comment