Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 28 मई 2025

अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस 28 मई को मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में जिला मण्डला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें शारीरिक स्वच्छता के साथ मानसिक रूप से भी महिलाओं को मजबूत बनाया जाना आवश्यक है। इस दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सेनेटरी पैड का उपयोग और उपयोग पश्चात सही निपटारे हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्णं रही। इसके अलावा उदिता योजना अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के दौरान किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किये गये। शरीर में होने वाले परिवर्तन और खान-पान के प्रति सजगता कितनी आवश्यक है इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अंतराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर लिंक के माध्यम से महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को जोड़कर उन्हे जागरूक किया गया। साथ ही मधुलिका उपाध्याय के द्वारा महिलाओं को हब एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।

Related posts

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

9290 किसानों से 503017.94 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

“वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा“ का आज बिछिया और मंडला आगमन

Reva India News

Leave a Comment