Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4 हजार 720 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 15 लीटर कच्ची शराब जप्त

मंडला, 10 सितम्बर 2026

जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण के संभावित स्थलों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार 720 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरबसपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने तालाब के समीप झाड़ियों एवं नदी के बीच स्थित स्थान की जांच की। मौके पर लगभग 300 से 400 डिब्बों में करीब 4 हजार किलोग्राम महुआ लाहन पाया गया। पंचनामा तैयार कर लाहन को नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया।

इसी प्रकार थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम रामबाग कछार टोला, नर्मदा नदी के किनारे कार्रवाई की गई। यहां दो अवैध शराब निर्माण अड्डों से 15 लीटर कच्ची शराब तथा 72 प्लास्टिक डिब्बों में लगभग 720 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही लाहन एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, चूल्हे तथा अन्य सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।

कार्रवाई में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उपनिरीक्षक नागेन्द्र पटेल, उपनिरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर, उपनिरीक्षक रूपराम झारिया, सहायक उपनिरीक्षक नीरज मिश्रा सहित संबंधित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

कोरोना से बचने वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने की अपील

Reva India News

किसानों की आय बढ़ाने के लिए तिलहन क्षेत्र के विस्तार पर जोर, उन्नत बीजों का वितरण शुरू

Reva India News

महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा का जन्म दिवस आज रज़ा साहब व् उनके पिता की कब्र पर चढ़ाई जाएगी चादर

Reva India News

Leave a Comment