Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित  

मंडला, 30 मई 2025

जिला योजना भवन में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कर्मचारियों से जुड़े आवश्यक मुद्दों पर आयोजित की जाती है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के विभिन्न लंबित प्रकरणों के संबंध में विभागीय बैठक करें, जिससे जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में निराकरण की स्थिति में पहुंचा जा सके। बैठक में कर्मचारियों के सातवे वेतनमान के निर्धारण, समयमान-वेतनमान, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका एवं सेवा सत्यापन, कर्मचारियों के स्वत्व भुगतान, वरिष्ठता सूची, विभागीय भविष्य निधि पर्ची, पेंशन प्रकरण, अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण सहित अन्य विषयों पर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्माएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित संबंधित जिला अधिकारी एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

शासकीय उचित मूल्य दुकानों से मिल रहा है पोषण युक्त चावल और नमक

Reva India News

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान

Reva India News

संतोष झारिया ने कोरोना को हराया

Reva India News

Leave a Comment