Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

95 लीटर कच्ची शराब और 11 क्विंटल लहान जप्त

3 जून 2025, मंडला

जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में वृत मण्डला में ग्राम अंजनिया में मांद किनारे मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। कच्ची मदिरा 95 लीटर एवं 110 डिब्बों में भरा लाहन, जिसकी मात्रा 1100 किलोग्राम। जप्त महुआ लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा एवं लहान की कुल अनुमानित कीमत 1,24,250 रुपये है। आबकारी बल को देख आरोपी भाग खड़े हुए। जिनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरिक्षक सर्वेश नागवंशी, शैली सैयाम, भानू पुसाम, हरेसिंह उइके, आरक्षक विजय कमलेश, रघुनाथ उइके, सत्यपाल मरावी, राजेन्द्र खंडेलकर, महेश पटेल, शंकुतला सैयाम, नेतराम ककोटिया, प्रिया नायडू उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश में गुड़ी पड़वा “सृष्टि आरम्भ दिवस” के रूप में मनाया जायेगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

नाम निर्देशन पत्र संवीक्षा एवं प्रतीक आवंटन के लिए अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

बकाया संपत्तिकर एवं जलकर पर छूट अधिभार प्राप्त करें

Reva India News

Leave a Comment