Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

4 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने बुधवार को संयुक्त भ्रमण के दौरान जिले के केरेगांव और झंडा टोला चाबी में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सार्वजनिक कूप और डगवेल रिचार्ज पिट के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कुओं की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कूप में क्लोरीनेशन करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री हुनेद्र घोरमारे, सीईओ जनपद पंचायत मोहगांव, सहायक यंत्री राहुल मंडरहा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बंजर क्लब मण्डला के सचिव होंगे

Reva India News

उपार्जन समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

बिछिया में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment