Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना  

5 जून 2025, मंडला

जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानसून सत्र 2025 में वर्षाकाल के दौरान नगरपालिका क्षेत्र मंडला में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कार्यालय नगरपालिका परिषद मंडला के फायरब्रिगेड कक्ष में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े को प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे बाढ़, आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम में आने वाली सभी समस्याओं, घटनाओं से पूर्णतः अवगत रहेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07642-251078, आपातकालीन फायरब्रिगेड नंबर 101 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष संपूर्ण वर्षाकाल में 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नगरपालिका स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक कर्मचारियों की चक्रानुक्रम में ड्यूटी मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला अपने स्तर से लगायेंगे।

Related posts

आनंद उत्सव 2025 का आयोजन 14 से 28 जनवरी के मध्य किया जाएगा

Reva India News

जिले में बीमारियों की रोकथाम एवं जल शुद्धिकरण

Reva India News

माहिष्मती घाट पर जलेंगे 25 हजार दीप 2.70 लाख दियों से रौशन होगा मंडला सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment