Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम लिमरूआ की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

6 जून 2025, मंडला

नायब तहसीलदार वृत बम्हनी, मंडला ने बताया कि ग्राम लिमरूआ, पटवारी हल्का नंबर 15, राजस्व निरीक्षक मंडल बम्हनी, तहसील व जिला मंडला में स्थित भूमि खसरा नंबर 1265, 1/1, 1265/1/2, रकबा 44.9900, 1.0000 हे. भूमि जो राजस्व अभिलेख में मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है। उक्त भूमि को जल परियोजना अंतर्गत ग्राम भरकी देवरी दादर में अपर बुढ़नेर बांध का निर्माण कार्य अनुबंधित है। परियोजना में क्षतिपूर्ति हेतु भूमि आवेदन पत्र कलेक्टर मंडला के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जो कि इस न्यायालय में जांच प्रतिवेदन हेतु विचारार्थ में है। नायब तहसीलदार वृत बम्हनी ने उक्त भूमि को जल परियोजना अंतर्गत ग्राम भरकी देवरीदादर में अपर बुढ़नेर बांध के निर्माण कार्य अनुबंधित होने पर क्षतिपूर्ति हेतु भूमि आवंटन के संबंध में सर्वसाधारण को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति/दावा हो तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से 18 जून 2025 तक इस न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कर सकता है। नियत तिथि के उपरांत प्रस्तुत दावा/आपत्ति विचार योग्य नहीं होंगे।

Related posts

नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में पंचचौकी महाआरती का भव्य आयोजन हुआ पंचचौकी महाआरती में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकारगण, श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और नागरिकगण शामिल हुए

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान : दीपों से जगमगायी प्राचीन बावड़ी     जन अभियान परिषद् ने किया बावड़ी उत्सव का आयोजन

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ थल सेना दिवस

Reva India News

Leave a Comment