Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उमाशंकर अध्यक्ष तो बैसाखू बनें उपाध्यक्ष

                                                मण्डला। बीते दिनों नगर के निषादराज मंगल भवन में ढीमर मांझी समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लेते हुए समाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर गुड्डू सिंधिया को अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता बैसाखू नंदा को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं बैठक में उपस्थित समाजिक लोगों ने निर्णय लिया कि बाकि पदाधिकारियों की नियुक्ति भी शीघ्र की जायेगी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उमाशंकर सिंधिया ने कहा कि समाज में एक जुटता के साथ सुख दुख में शामिल होना साथ ही समाजिक बुराईयों को समाप्त कराना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज में रोजगार के साथ नशामुक्ति पर भी काम किया जाएगा। इस दौरान दीनानाथ रैकवार, रमेश नंदा, शेखर सिंधिया, श्रीलाल नंदा, थामन बरमैया, दुलीचंद नंदा, अशोक नाविक,  रामकृपाल नंदा, पदमा नंदा, मनोज नंदा, परसराम नंदा, बद्री नंदा, संतोष बर्मन, अनिल माझी, सगनू नंदा सहित अनेक समाजिक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

टीएल बैठक आयोजित: कलेक्टर ने की गहन समीक्षा, लापरवाही पर नोटिस जारी

Reva India News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए एडवायजरी जारी किए

Reva India News

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने रानी दुर्गावती महाविद्यालय के ऑडीटोरियम का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment