Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय आईटीआई में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन 16 तक

9 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में आईटीआई में प्रवेश के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि जिले के सभी शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार हेतु तिथि 16 जून 2025 कर दी गई हैं। इसके साथ ही इस वर्ष महिलाओं के लिए समस्त व्यवसायों में 35 प्रतिषत स्थान आरक्षित हैं। आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हैं।

इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाईन के माध्यम से विभाग के डीएसडी पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर प्रवेश रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार आदि कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के डीएसडी पोर्टल पर अथवा निकट की शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्प डेस्क से स्वयं उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवेश के संबंध में जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करें। संबंधित छात्रावासों में स्वयं भ्रमण कर सुविधाएं बेहतर कराएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, आईटीआई के प्राचार्य श्री आरएस वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

महिमा पटले ने किया अपने परिवार अपने स्कूल और अपने जिले का नाम रोशन दसवीं पर प्राप्त किया 85.40% अंक

Reva India News

सभा एवं रैली की अनुमति देने संबंधित एसडीएम अधिकृत

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, जनकल्याण पर्व, पुस्तिका एवं फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

Leave a Comment