Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण – सीईओ जिला पंचायत जिला योजना भवन में विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

16 जून 2025, मंडला

जिला योजना भवन में समय-सीमा तथा विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने टीएल प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग प्रमुख टीएल प्रकरणों को गंभीरता से लें, स्वयं फाॅलोअप करते हुए समय सीमा में टीएल प्रकरणों का निराकरण कराएं। उन्होंने जनभागीदारी, भवनविहीन आंगनवाड़ी, बीपीएल सूची, जल भूमि पर अतिक्रमण जैसे विषयों की चर्चा करते हुए कहा कि इनसे संबंधित टीएल प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत कराएं। उच्च न्यायालय के अवमानना के प्रकरण के संबंध में समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि समस्त संबंधित जिला अधिकारी प्रत्येक अवमानना प्रकरण के कम्पलाईंस कराते हुए कोर्ट में प्रतिवेदन जमा करें। प्रतिवेदन पावती की एक काॅपी जिला शाखा में जमा कराना सुनिश्चित करें। रिट पिटिशन के प्रकरणों में समय पर समुचित जवाब माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करें। संबंधित जवाब की एक प्रति जिला शाखा में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि जिला की ग्रेडिंग जारी होने में बहुत कम समय बचा है इसलिए सभी विभाग प्रमुख प्राथमिकता से मई माह की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे विभागों की रैंकिंग पर विपरीत असर पड़ता है इसलिए इन शिकायतों को गंभीरता से लें। समग्र ईकेवाईसी के संबंध में उन्होंने कहा कि इस सप्ताह भी पिछले सप्ताहों की तरह ही कैम्प लगाकर समग्र ईकेवाईसी का कार्य कराएं। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड के इंडीकेटर्स के संबंध में कहा कि सभी इंटीकेटर्स को ध्यान से पढ़ें और अपने बेसिस प्वाईंट बढ़ाकर स्कोर बेहतर करें। बैठक में ई-आॅफिस, ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलने, अमानक खाद-बीज के विक्रय पर कार्यवाही, जल गंगा संवर्धन अभियान, सीडबाल पौधारोपण, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ जनसुनवाई में प्राप्त हुए 78 आवेदन  

Reva India News

लोकगीत, नुक्कड़ नाटक संदेश दे दिया गया कोरोना से बचाव पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

राहत कार्यों में संवेदनशीलता और तीव्रता से कार्य करें – डॉ. सलोनी सिडाना राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment