Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जनपद पंचायत ने किया खेत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण

17 जून 2025, मंडला

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम झिरिया में किसान राजेश आहाके के खेत में मनरेगा से नवीन खेत तालाब बनाया जा रहा है। सीईओ जनपद पंचायत श्री विनोद मरावी ने निर्माणाधीन खेत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपयंत्री तथा ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित किया कि खेत तालाब का निर्माण कार्य समय पर पूरा करायें। कृषक से बातचीत करते हुए सीईओ ने तालाब में सिंघाड़े की खेती तथा मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया। साथ ही तालाब की मेढ़ पर अरहर की फसल लगाकर अतिरिक्त आय कमाने की समझाईश दी। इस दौरान जनपद पंचायत के उपयंत्री तथा ग्राम पंचायत सचिव व कृषक मौजूद रहे।

Related posts

मंडला में वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरूकता अभियान

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Reva India News

सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण पर फोकस करें- कलेक्टर खरीफ फसलों के उपार्जन की तैयारियां और केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment