Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

19 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री आदि तकनीकि अमला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करें। सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांष कूमट, एसी ट्राईबल श्रीमति वंदना गुप्ता, जिला षिक्षा अधिकारी मुन्नी बरकडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनजाति कार्य विभाग, डीईओ, डीपीसी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी अपने विभाग के निर्माण कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने नैनपुर में शासकीय हाईस्कूल हीरापुर भवन निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित ठेकेदार को ब्लैकसिस्टेड करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि पीजी शासकीय हाईस्कूल सिंगारपुर भवन की गुणवत्ता की पुनः जांच कराएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माहवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यों में प्रगति लाएं। उन्होंने सीएम राईज स्कूल, अतिरिक्त कक्ष, हाईस्कूल, छात्रावास, विभागीय परिसंपत्ति मद आदि हो रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए 30 जून तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्रारंभ कराएं। उन्होंने नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों के भूमि आवंटन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि भवन निर्माण के साथ-साथ रेन वाॅटर हारवेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट आवष्वयक रूप से बनाएं। उन्होंने शासन के अनुबंध शर्तों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा से विलम्बित निर्माण कार्यो वाली निर्माण-फर्म/ ठेकेदारों को नोटिस जारी करने निर्देष दिए। बैठक में नामांकन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, साईकिल, छात्रवृत्ति, लेपटाॅप वितरण तथा नवीन कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

बीईओ मंडला ने आयकर रिटर्न भरने संबंधी निर्देश जारी किए

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 7 जुलाई 2023

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए जिले में कुल 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

Leave a Comment