Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर कार्यालय के भृत्य श्री यादव हुए सेवानिवृत्त कलेक्टर सहित कार्यालय के परिवार ने दी भावभीनी विदाई

मण्डला 27 फरवरी 2021

कलेक्टोरेट कार्यालय मंडला में पदस्थ भृत्य श्री सुनवा लाल यादव भृत्य अपनी 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 26 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उन्हें आत्मीय विदाई दी। गोलमेज कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित कलेक्टोरेट परिसर के अधिकारी कर्मचारी एवं श्री यादव के परिजन शामिल थे। सुनवा लाल यादव ने 38 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण की हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि 10 मई 1982 को जिला ग्रामीण विकास कार्यालय मंडला में हुई थी। तब तत्कालीन कलेक्टर मंडला  श्रीमान वेलफेड लकरा थे। श्री यादव ने अपने पूरे कार्यकाल में 16 वर्षों कलेक्टर महोदय के साथ काम किया हैं। साथ ही कार्यालय कलेक्टर में 2005 से नियमित रूप से कार्यरत थे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई श्री यादव बहुत ही सरल, सीधे, ईमानदार एवं अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने श्री यादव को सेवानिवृत्ति पर बहुत-बहुत बधाई दी और उनके स्वस्थ, जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

 

राज्यसभा सांसद ने दी शुभकामनाएं

 

विदाई समारोह में श्री सुनवा यादव और उनके पूरे परिवार को राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मनित किया गया।

Related posts

*अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करने सहित जिले में चल रही भर्राशाही रोकने सौंपा ज्ञापन* *मंडला*

Reva India News

सी एम हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण पर फोकस करें- कलेक्टर खरीफ फसलों के उपार्जन की तैयारियां और केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश

Reva India News

नर्मदा जयंती पर स्थानीय अवकाश रहेगा

Reva India News

Leave a Comment