Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

160 लीटर कच्ची शराब जब्त आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

19 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा जिला मण्डला के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के नेतत्व में मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में वृत मण्डला में ग्राम पंचायत देवदरा में सहस्त्रधारा के निकट नर्मदा नदी के किनारे मदिरा निर्माण करने वाले अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें मदिरा का निर्माण करने वाले विभिन्न अड्डों से कच्ची मदिरा 160 लीटर एवं विभिन्न अड्डों से कुल 190 डिब्बों में भरा लाहन पाया। लहान को नदी के अंदर प्लास्टिक के डब्बों में छुपाकर रखा गया था। जिसे पानी से निकालकर विधिवत नष्ट किया गया जिसकी मात्रा लगभग 1900 किलोग्राम है। जप्त मदिरा एवं लहान की अनुमानित कीमत 2,14,000 रुपये है। आबकारी बल को देख आरोपी भाग खड़े हुए। अज्ञात आरोपियो  के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मदिरा के अवैध निर्माण में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरिक्षक गिरिजा धुर्वे, सर्वेश नागवंशी, शैली सैयाम, दुर्जन कुलेश आरक्षक विजय कमलेश, रघुनाथ उइके, महेश पटेल, शंकुतला सैयाम, प्रिया नायडू, कन्हैया उइके, रविन्द्र टेकाम उपस्थित रहे।

Related posts

सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति पर दिया गया जोर

Reva India News

प्राचार्यों को दी गई विद्यार्थियों के नाम ’कलेक्टर की पाती’  

Reva India News

फेल ट्रांसफार्मर बदला, ग्राम इंद्री में बिजली आपूर्ति बहाल

Reva India News

Leave a Comment