20/ 6 /2025 दिन शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पूरे मध्य प्रदेश में तीन गौशाला एवं तीन व्यक्तिगत व्यक्तियों को सम्मानित करने का था जिसमें आचार श्री विद्यासागर जीव दया (गौ सेवा) सम्मान के रूप में गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल मंडला मध्य प्रदेश को पूरे मध्य प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया गौ सेवा एवं जीव दया के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल को व्यक्तिगत पुरुस्कार के रूप में तृतीय पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं 20,000/ रूपए के चेक देकर सम्मानित किया गया एवं वहीं पर मंडला जिले के सभी गौ सेवको ने पंकज मलिक, राहुल जैन, विवेक परिहार, हरिशंकर नामदेव, अखिलेश पटेल, विरेन्द्र चोरसिया, डॉ दिलीप चन्द्रौल,विवेक पटेल, मनहरण पटेल, जानू खरे, योगेश झरिया कोमल झरिया, धनेश्वर झरिया, मयंक अग्रवाल, ऋषिकेश नामदेव, श्रीमती संजूलता सिंगौर ,श्रीमती सरस्वती सिंगोर एवं समस्त माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल को बधाई दी एवं सभी गौ सेवको में खुशी का माहौल बना हुआ है और सभी लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है कि जमीनी स्तर पर सेवा करने वाले गौ सेवको का आपने सम्मान बढ़ाया है
गौ सेवा आचार्य श्री विद्यासागर जीव दया सेवा सम्मान सम्मेलन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी मध्य प्रदेश के हर एक जिले से लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा अपने उद्बोधन में गौ माता का महत्व बढ़ाने के लिए बहुत सी योजनाएं लागू की एवं गौ माता के संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा तरह-तरह की योजना लाने की बात कही गई वहीं पर हर गौशाला को एक क्लिक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा अनूदान राशि 20*रूपए की जगह बढ़ाकर डबल कर दिया गया तुरंत 40/रुपए के दर से
गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग का आभार जताया है कि समय-समय पर आप ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके गो सेवको का मान सम्मान बढ़कर गो सेवको में उत्साह बडाने का ये बहुत-बहुत आभार आज़ के राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में मंडला जिले से पशुपालन डेयरी विभाग के उपसंचालक डॉ यू एस तिवारी, डा राजीव भुरमुदे चाबी गौ शाला से,विक्की यादव, दीपक यादव, घुटास गौशाला से रोहित उरवेती,बुध सिंह तेकाम, फूलसागर गौशाला से कृष्ण कुमार चोकसे, नैनपुर गौशाला से एवं मंडला से विजय सारवे ,भोपाल के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
