Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदिवासी समुदायिक भवन घुघरी में हुआ हब अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन

25 जून 2025, मंडला

आदिवासी समुदायिक भवन घुघरी में हब अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास योजनाओं से जुड़ी बातों पर चर्चा की गई। वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर साक्षी पटवा द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजना के अंतर्गत नागरिकों को 40 टेक्निकल क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जायेगी। इस योजना को यूथ ट्रेनिग प्रोग्राम के नाम से भी जाना जाता है। जिले में हो रहे रोजगार सम्मेलन में हर युवक युवतियों को अपने-अपने कौशल एवं योग्यता के अनुसार कौशल से जुड़ने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधिक केस वर्कर प्रभा पाण्डेय ने वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली 6 सहायताओं के बारे में तथा हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को बताया। तत्पश्चात विधिक सेवा प्राधीकरण से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधीकरण द्वारा दी जाने वाली समस्त सहायताओं एवं निराश्रित बच्चों के लिए सारथी कैम्पियन, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के लिए चलाई जा रही आशा योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

Related posts

सर्पदंश से बचाव, इलाज एवं भ्रांतियों के संबंध में एडवाईजरी

Reva India News

पंचायत निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे ने किया एआरओ केन्द्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए विस्तृत निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 1 सितम्बर2021

Reva India News

Leave a Comment