Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एपीसी बैठक के पूर्व विभागीय तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

26 जून 2025, मंडला

कृषि एवं संबद्ध विभागों की राज्य स्तर से होने वाली एपीसी बैठक के मद्देनजर विभागीय तैयारियों की समीक्षा बैठक गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि बैठक के लिए तैयार अंतिम प्रस्तुतिकरण के स्लाईडवार विवरण तैयार रखें। प्रस्तुतिकरण में नवाचार और सफलता की कहानियों को अनिवार्य रूप से शामिल करें। सफलता की कहानियों में आगे की कार्ययोजना का भी समावेश आवश्यक रूप से करें इसमें मल्टीपल स्कीम्स का कन्वरजेंस करने की कार्ययोजना भी बनाई जा सकती है। सहायक संचालक उद्यानिकी को निर्देशित करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि शासकीय योजनाओं के साथ-साथ जिले के नवाचार को अपने प्रस्तुतिकरण में शामिल करें। सहकारिता की समीक्षा करते हुए उन्होंने समितियों के कामकाज के बेहतर प्रस्तुतिकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, उपसंचालक कृषि, सहायक संचालक कृषि, संचालक आत्मा परियोजना, उपसंचालक पशुपालन, उपसंचालक मत्स्यपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहकारिता अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके ने जिला जेल में नवीन बैरक का किया लोकार्पण कैदियों से किया संवाद

Reva India News

जिले में एसआईआर का कार्य 78.78 प्रतिशत पूर्ण

Reva India News

निवास में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment