Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन द्वारा वेबीनार का आयोजन

26 जून 2025, मंडला

कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सेवाओं की उपलब्धता में कमियों का चिन्हांकन और उनको दूर करने के विषय में वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में स्थानीय उद्योगों के माध्यम से आजीविका के स्त्रोतों का सृजन, बाजार की उपलब्धता को संवहनीय बनाना, पर्यटन को बढ़ावा देना, टूरिस्ट फुटफाॅल, स्किल डेवलपमेंट, प्रधानमंत्री आवास, एग्रो इकोनोमिक डायवर्सिफिकेशन, महिला सशक्तिकरण, बच्चों के लिए एडवांश एजुकेशन, गुड गवर्नेंस जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वेबीनार में मंडला गोलमेज कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर श्री अश्विनी झारिया, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी सहित संबंधित शामिल हुए।

Related posts

शहीदी नगर कीर्तन में शामिल हुए सांसद एवं कलेक्टर  

Reva India News

जनगणना 2027 के लिए मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने की ऑनलाइन स्व-गणना नागरिकों से की भागीदारी की अपील

Reva India News

माँ नर्मदा परिक्रमा पथ समग्र विकास संबंधी कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें – श्री कूमट समीक्षा बैठक में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment