Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश में लगातार आठवी बार प्रथम  

26 जून 2025, मंडला

ऊर्जा विभाग मण्डला द्वारा सतत् प्रयास करते हुए अक्टूबर 2024 से मई 2025 तक लगातार आठ महीने से उपभोक्ताओं की वाॅल्टेज संबंधी शिकायत, मीटर संबंधी शिकायतें खम्भे एवं तार संबंधी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया एवं त्रुटिपूर्ण बिलों को सुधार कर उचित अनुमोदन प्रदान कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते हुये माह मई 2025 में भी 99.81 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर, ऊर्जा विभाग मण्डला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस संबंध में मो. अयूब खान अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) मण्डला के द्वारा वृत्त अंतर्गत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मो. अयूब खान अधीक्षण अभियंता के कुशल मार्गदर्शन में अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण किया गया।

Related posts

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 1 दिसंबर से जिले में 57 संस्था व उपार्जन केन्द्र बनाए गए

Reva India News

उमरिया में किया गया तालाब का जीर्णोद्धार

Reva India News

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment