Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ उज्जैन के मार्गदर्शन में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 1 जुलाई को

26 जून 2025, मंडला

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन के सौजन्य से भव्य जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 1 जुलाई को मण्डला में किया जा रहा है। यह आयोजन इस्कॉन उज्जैन की प्रेरणा से हो रहा है। पूरे प्रदेश में 34 स्थानों पर रथयात्रा निकाली जा रही है। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व भक्ति प्रेम स्वामी महाराज कर रहे हैं, जो इस्कॉन उज्जैन के अध्यक्ष और दीक्षा गुरु हैं। यह दो किलोमीटर लंबी रथयात्रा दोपहर 1 बजे राम मंदिर पड़ाव मंडला से शुरू होकर चिलमन चैक, रेडक्रॉस, नेहरू स्मारक होते हुए माहिष्मती घाट, माँ नर्मदा के तट पर समाप्त होगी। रथयात्रा का समापन शाम 7:30 बजे भंडारे (प्रसाद वितरण) के साथ किया जायेगा। यात्रा में 15 फीट ऊँचा विशेष रथ, जिसमें 10 फीट ऊँचा समायोज्य गुंबद भी है, उज्जैन से मंडला लाया जा रहा है। इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में आदिवासी सांस्कृतिक दल शामिल होकर पारंपरिक कीर्तन और नृत्य द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की सेवा करेंगे। उज्जैन से भक्तों की टोली भी इस रथयात्रा में शामिल रहेगी, पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करती हुई वातावरण को भक्तिमय बनाएगी।

Related posts

193 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

धान उपार्जन, भुगतान, परिवहन व परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने योजना भवन में ली विस्तृत बैठक

Reva India News

हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment