Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व हिंदू परिषद का शस्त्र पूजन 20 को

                                                    मण्डला।  विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे ज्ञानदीप स्कूल परिसर में आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज फागवानी ने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन करना और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त करना है उन्होंने बताया कि आयोजन में सभी धर्मप्रेमी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सनातनी जनों से अपने-अपने घरों से पूजन के लिए अस्त्र-शस्त्र लेकर आने अपील की गई है। आयोजन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने सभी धर्मप्रेमियों से निर्धारित समय पर ज्ञानदीप स्कूल परिसर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Related posts

त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी का गठन

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान का मंडला हेलीपेड पर किया गया आत्मीय स्वागत

Reva India News

बिछिया में शौर्या दल की कार्यशाला का आयोजन हुआ  

Reva India News

Leave a Comment