Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश की सरकार सूक्ष्म और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है – विनोद कछवाहा विश्व एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

27 जून 2025, मंडला

जिला योजना भवन में 27 जून विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्री स्किल एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅन्क्लेव (आरआईएसई) का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सूक्ष्म और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने का लगातार प्रयास कर रही है।

उद्योगों को किस प्रकार बढ़ावा मिले ? उद्योगपतियों को निवेश के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जाए ? इस पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की सरकार तेजी से कार्य कर रही है। औद्योगिक विकास से प्रदेश की जीडीपी मजबूत होगी और देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक क्षेत्र उदयपुर और डोभी के औद्योगिक भूखंड के लीज पत्र चयनित उद्योगपतियों को वितरित किए गए। साथ ही स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक के विरूद्ध विधिवत रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने हाईस्कूल और बालक छात्रावास सलवाह का निरीक्षण किया

Reva India News

रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रेक्टर जप्त

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर

Reva India News

Leave a Comment